मछली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद, जानें ये बड़े फायदे - At This Time
[Sassy_Social_Share type="floating" url="https://atthistime.in/%e0%a4%ae%e0%a4%9b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%87/" left="-10"]

मछली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद, जानें ये बड़े फायदे


अपनी हेल्दी डाइट में हफ्ते में दो बार मछली को शामिल किया जाना चाहिए। डॉक्टर्स का मानना है कि मछली खाने के फायदे जानना नॉन वेजिटेरियन्स के लिए जरूरी हैं। ओमेगा थ्री फैटी एसिड वाली ऑयली मछली खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है। साल्मन, मैकरेल जैसी ऑयली मछलियों में ही ओमेगा 3 पाया जाता है। हालांकि, मछली के अलावा ह्दय स्वस्थ रखने के लिए आप कैनोला ऑयल, फ्लैक्स सीड यानी अल्सी के बीज और अखरोट खा सकते हैं।

हालांकि, इनमें से ओमेगा थ्री फैटी एसिड के सप्लिमेंट और फिश ऑयल को नहीं लिया जाना चाहिए।

पोषक तत्व

मछली में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जिनकी कई

लोगों में कमी होती है। जैसे की अच्छी क्वालिटी का प्रोटीन,

आयोडीन और कई अन्य प्रकार के विटामिन और मिनरल ।

मछलियों की वसायुक्त प्रजातियों को सबसे अधिक स्वस्थ माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इनमें सैल्मोन, ट्राउट, सारडाइन, टूना और मैकेरल जैसी सबसे हेल्दी मछलियां आती हैं।

मछलियों के सेवन से विटामिन डी की पूर्ति होती है जिसकी मात्रा ज्यादातर लोगों में कम होती है। वसायुक्त मछलियों में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होते हैं जो बॉडी और ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह कई गंभीर बिमारियों के खतरे को भी कम करती है।

शरीर की ओमेगा 3 की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक सप्ताह में 1 से 2 बार फैटी फिश का सेवन अनिवार्य होता है। अगर आप वेगन हैं तो ओमेगा 3 सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं।


આ પ્રકારના તમામ સમાચાર માટેે App ડાઉનલોડ કરો. [Sassy_Social_Share]