दमन में “अंतरराष्ट्रीय समुद्र तट सफाई दिवस” को सफाई अभियान हेतु बैठक का आयोजन - At This Time

दमन में “अंतरराष्ट्रीय समुद्र तट सफाई दिवस” को सफाई अभियान हेतु बैठक का आयोजन


संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व में 17 सितम्बर को दमण में अंतरराष्ट्रीय समुद्र तट सफाई दिवस मनाया जायेगा। इस अभियान को सफल बनाने हेतु समाहर्तालय में आज शाम 5 बजे सोसाइटी के मेम्बर एवं एनजीओ के संग मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में उप समाहर्ता मोहित मिश्राने सभी को इस अभियान के बारे में सभी को जानकारी प्रदान की गई और सभी से अनुरोध किया कि वे इस जनअभियान में सहभागी बनकर इसे सफल बनाये। बैठक में सभी को बताया गया कि दमण का तटीय क्षेत्र 15 किलोमीटर में फैला हुआ है जिसमें सभी लोगों को अलग अलग टीमों में बांटकर यह सफाई चलाया जायेगा। इसी क्रम में सभी सदस्यों को कोस्टगार्ड द्वारा “स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर” अभियान अंतर्गत 10 सितम्बर से 17 सितम्बर तक चलने वाले कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी को बताया कि इस अभियान के तहत 10 सितम्बर से 17 सितम्बर तक दमण के विभिन्न जगहों पर पौधारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसी क्रम में दमण के विभिन्न समुद्री क्षेत्रों में 10 सितम्बर से रोजाना 2 किलोमीटर का तैराकी भी की जाएगी. इसके पश्चात 11 सितम्बर को 75 किलोमीटर की साइकिल रैली का आयोजन किया जाना है और 13 सितम्बर को 75 किलोमीटर की रिले दौड़ का आयोजन भी किया जायेगा। इसके बाद 15 सितम्बर और 16 सितम्बर को प्रश्नोत्तरी एवं निबंध लेखन की प्रतियोगिता की जाएगी और 17 सितम्बर को बड़े पैमाने पर समुद्र तट की सफाई का आयोजन किया जाना है जिसमें सभी से अनुरोध है कि वे इस जन अभियान में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाये। इस बैठक में आशा फाउंडेशन, दामिनी वोमएन्स फाउंडेशन, रोटरी क्लब एवं विभिन्न सोसाइटी के संचालक मौजूद थे। गौरतलब है कि, दमण पर्यटक क्षेत्र है जहाँ रोजाना सैकड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महाभियान का मुख्य उद्देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपन को साकार करना है। जिससे दमण के समुद्री तटों को स्वच्छ बनाया जा सके और तटीय पारिस्थितिकी के महत्व के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा किया जा सके।


આ પ્રકારના તમામ સમાચાર માટેે App ડાઉનલોડ કરો.