मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने साबरमती आश्रम में ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की - At This Time

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने साबरमती आश्रम में ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की


मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने साबरमती आश्रम में ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

गांधीनगर 11 मार्चः मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम का दौरा कर ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार, 12 मार्च 2024 को दांडी कूच दिवस के अवसर पर अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आयोजित होने वाले ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘महात्मा गांधी साबरमती आश्रम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ कराएंगे।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की जानकारी हासिल की। उन्होंने साबरमती आश्रम में प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम स्थल सहित अन्य स्थलों का भी निरीक्षण किया।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा सहित अन्य मुद्दों को लेकर उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की और उन्हे मार्गदर्शन दिया।

मुख्यमंत्री के साबरमती आश्रम दौरे के दौरान राज्य के मुख्य सचिव श्री राज कुमार, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री के. कैलाशनाथन, शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री अश्विनी कुमार, राज्य पुलिस महानिदेशक श्री विकास सहाय, अहमदाबाद मनपा आयुक्त श्री एम. थेन्नारसन, जिला कलेक्टर सुश्री प्रवीणा डी.के., अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त श्री जी.एस. मलिक, आश्रम के ट्रस्टीगण सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।


આ પ્રકારના તમામ સમાચાર માટેે App ડાઉનલોડ કરો.