पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनें रद्द/आंशिक रूप से रद्द - At This Time

पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनें रद्द/आंशिक रूप से रद्द


पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के राजकोट- सुरेंद्रनगर खंड में सिंधावदार- कानकोट- खोराना-बिलेश्वर के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनें रद्द/आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

निरस्‍त ट्रेनें

1. 23 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक की ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा - जामनगर इंटरसिटी

2. 24 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक की ट्रेन संख्या 22960 जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी

3. 26 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 19573 ओखा-जयपुर एक्‍सप्रेस

4. 27 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 19574 जयपुर-ओखा एक्‍सप्रेस

5. 28 सितंबर, 2022 की ट्रेन संख्या 22908 हापा-मडगांव एक्‍सप्रेस

6. 30 सितंबर, 2022 की ट्रेन संख्या 22907 मडगांव - हापा एक्‍सप्रेस

7. 24 सितंबर, 2022 की ट्रेन संख्या 22939 हापा-बिलासपुर एक्‍सप्रेस

8. 26 सितंबर, 2022 की ट्रेन संख्या 22940 बिलासपुर-हापा एक्‍सप्रेस

9. 27 सितंबर, 2022 की ट्रेन संख्या 19320 इंदौर-वेरावल महामना एक्‍सप्रेस

10. 28 सितंबर, 2022 की ट्रेन संख्या 19319 वेरावल-इंदौर महामना एक्‍सप्रेस

आंशिक रूप से निरस्‍त ट्रेनें

1. 22, 24, 26 और 29 सितंबर, 2022 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 22923 बांद्रा टर्मिनस-जामनगर हमसफर एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर-जामनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

2. 23, 25, 27 और 30 सितंबर, 2022 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 22924 जामनगर-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस जामनगर-सुरेंद्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

3. 22 से 30 सितंबर, 2022 तक छूटने वाली ट्रेन संख्या 12267 मुंबई सेंट्रल-हापा दुरंतो एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर-हापा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

4. 23 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2022 तक छूटने वाली ट्रेन संख्या 12268 हापा-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस हापा-सुरेंद्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

5. 22 सितंबर से 30 सितंबर, 2022 तक छूटने वाली ट्रेन संख्या 19209 भावनगर-ओखा एक्‍सप्रेस सुरेंद्रनगर-ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

6. 23 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2022 तक छूटने वाली ट्रेन संख्या 19210 ओखा-भावनगर एक्‍सप्रेस ओखा-सुरेंद्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

7. 23 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2022 तक छूटने वाली ट्रेन संख्या 19119 अहमदाबाद-सोमनाथ इंटरसिटी एक्‍सप्रेस सुरेंद्रनगर-सोमनाथ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

8. 23 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2022 तक छूटने वाली ट्रेन संख्या 19120 सोमनाथ-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्‍सप्रेस सोमनाथ-सुरेंद्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

Report by :- Keyur Thakkar

Ahmedabad


આ પ્રકારના તમામ સમાચાર માટેે App ડાઉનલોડ કરો.
WhatsApp Icon